लाइव न्यूज़ :

एलजेडी ने लखीमपुर खीरी हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत की उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की।

एलजेडी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की मौजूदगी में लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर चर्चा की।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि पदाधिकारियों ने लखीमपुर में हुई घटना की निंदा की और उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में समयबद्ध न्यायिक जांच की मांग की।

उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाने की भी मांग की, जिनके बेटे आशीष मिश्रा को हिंसा के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है।

बैठक में राज्यसभा सदस्य एम वी श्रेयम्स कुमार, जावेद रजा और एस एन गौतम सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो