लाइव न्यूज़ :

संक्रमित पाए जाने के बाद हिमाचल में पृथक-वास में रह रहा हूं: देओल

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:00 IST

Open in App

शिमला, दो दिसंबर भाजपा के सांसद और अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने उनके संपर्क मे आए लोगों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है।

देओल ने बताया कि उन्होंने संक्रमित पाए जाने के बाद स्वयं को पृथक-वास में रखा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने कोरोना वायरस संबंधी जांच कराई और मैं संक्रमित पाया गया हूं। मैं पृथक-वास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग, गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया स्वयं को पृथक-वास में रखें और अपनी जांच कराएं।’’

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मंगलवार को बताया था कि देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे थे।

स्वास्थ्य सचिव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद और उनके दोस्त मुंबई रवाना होने की योजना बना रहे थे, लेकिन देओल मंगलवार को कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए।

इस बीच, देओल के प्रवक्ता ने मुंबई में ‘पीटीआंई भाषा’ से कहा, ‘‘सनी देओल ने मुंबई वापस आने से पहले हिमाचल प्रदेश के मनाली में कल (मंगलवार को) कोविड-19 संबंधी जांच कराई थी। वह संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है और वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने बताया कि सनी देओल मनाली में पृथक-वास में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह प्राधिकारियों के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं और आवश्यक एहतियात बरत रहे हैं।’’

देओल का मुंबई में कंधे का ऑपरेशन हुआ था और वह कुल्लू जिले में मनाली के निकट एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए