लाइव न्यूज़ :

गुजरात उच्च न्यायालय की कार्यवाही का सीधा प्रसारण कुछ पाबंदियों के साथ शुरू

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:42 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 जुलाई गुजरात उच्च न्यायालय की कार्यवाही का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) कुछ पाबंदियों के साथ शुरू किया गया है। हालांकि बगैर अनुमति के वीडियो की प्रति बनाने और गैर वाजिब प्रचार के उद्देश्य से उनका वाणिज्यिक इस्तेमाल करने पर अदालत की अवमानना कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने शनिवार को डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में इस सुविधा का उद्घाटन किया।

गुजरात उच्च न्यायालय (अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण) नियमावली 2021 के अनुसार, वैवाहिक विवाद के मामलों, यौन शोषण और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) कानून के मामलों, बच्चों और नाबालिगों से जुड़े मामलों, आधिकारिक गोपनीयता कानून, राष्ट्रीय सुरक्षा, बंदी प्रत्यक्षीकरण और ऐसे मामले जिनकी बंद कमरे में कार्यवाही की लिखित अनुमति दी गई हो, उनके सीधे प्रसारण की मनाही है।

गुजरात उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर लिखे नियमों के अनुसार, सीधा प्रसारण के दौरान टीका टिप्पणी और बातचीत की मनाही है। इसके अलावा अदालती कार्यवाही के वीडियो का बिना अनुमति के प्रति बनाना, वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए उनका इस्तेमाल करना और अदालत की कार्यवाही से संबंधित किसी भी चीज के लिए उन्हें साक्ष्य के रूप में प्रयोग करने पर प्रतिबंध है।

इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होने से न्याय व्यवस्था के प्रति गलतफहमियां दूर होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया