लाइव न्यूज़ :

प्रवासी सम्मलेन में PM मोदी ने राजीव गांधी पर किया वार, कहा- हमने खत्म की 85% की लूट

By स्वाति सिंह | Updated: January 22, 2019 12:48 IST

इस कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं, जबकि नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी विशिष्ट अतिथि हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे प्रवासी भारतीय दिवस का औपचारिक उद्घाटन किया। ऐसा पहली बार हुआ जब यह तीन दिवसीय कार्यक्रम नौ जनवरी के बजाय 21 से 23 जनवरी को आयोजित हुआ, जिससे इस कार्यक्रम में पहुंचे लोग इलाहाबाद के कुंभ मेले में जा पाएं और यहां गणतंत्र दिवस परेड भी देख सकें। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस का विषय ‘नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका’ है।

15वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा 'मैं प्रवासी भारतीयों को भारत के ब्रांड ऐम्बैसडर के तौर पर देखता हूं।' उन्होंने कहा 'मैं इस मंच पर पहले भी कह चुका हूं, आज फिर दोहराना चाहता हूं कि आप जिस भी देश में रहते हैं, वहां से अपने आसपास के कम से कम 5 परिवारों को भारत आने के लिए प्रेरित करिए। आपका ये प्रयास, देश में टूरिज्म बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा'।

पीएम मोदी ने कहा 'देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने बताया था कि अगर सरकार एक रुपये भेजती है तो 15 पैसे ही गांव में पहुंचता है। जिस पार्टी ने कई साल तक राज किया, उसी पार्टी के प्रधानमंत्री भी कुछ नहीं कर पाए। हमारी सरकार ने तकनीक का इस्तेमाल कर इस लूट को खत्म किया था। अब हम सब्सिडी का सारा हिस्सा सीधे बैंक अकाउंट के जरिए लोगों को सीधे पहुंचाते हैं। अगर हम पुरानी नीति से पहुंचते तो करीब 4.5 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति की लूट हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकारों में काम करने की नीयत नहीं थी।

पीएम मोदी ने आगे कहा 'बदलते हुए इस भारत में आप रिसर्च एंड डेवलपमेंट और बदलाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। सरकार ये भी कोशिश कर रही है कि भारत के स्टार्ट-अप्स और एनआरआई मेंटर को एक साथ, एक प्लेटफॉर्म पर लाए। डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग भी आपके लिए एक अहम सेक्टर हो सकता है''।

पीएम मोदी ने कहा कि आप में अनेक इस बात से भी परिचित होंगे कि हमारी सरकार ने PIO Cards को OCI Cards में बदलने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है।उन्होंने कहा 'पासपोर्ट के साथ-साथ वीज़ा से जुड़े नियमों को भी सरल किया जा रहा है। e-VISA की सुविधा मिलने से आपके समय की बचत भी हो रही है और परेशानियां भी कम हुई हैं। अभी भी अगर कोई समस्याएं इसमें हैं तो उसके सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं'।

इस कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं, जबकि नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी विशिष्ट अतिथि हैं। न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का फैसला 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और पहला कार्यक्रम उस साल नौ जनवरी को यहां हुआ था।

इस कार्यक्रम के लिए नौ जनवरी का चयन इसलिए किया गया था क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया