लाइव न्यूज़ :

UN में क्लाइमेट समिट में पीएम मोदी ने कहा- बात करने का समय खत्म, वक्त है कि दुनिया अब काम करें, पढ़ें भाषण की अहम बातें

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2019 20:43 IST

PM Modi at UNSG's Summit on Climate Changeन्यूयॉर्क रवाना होने से पहले मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी यहां उनके साथ मंच साझा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने समिट में कहा कि बात करने का समय खत्म हो चुका है, वक्त है कि दुनिया अब काम करें।पीएम मोदी ने कहा, भारत जल संरक्षण के लिए 'जल जीवन मिशन' की शुरुआत की है। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर भी काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित करने और अन्य ‘बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय’ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने कहा कि हम प्लास्टिक चेंज के लिए काम कर रहे हैं। यहां पीएम मोदी ने कहा कि हम यहां पर एक रोडमैप के साथ आए हैं। उन्होंने कहा ' अब बात करने का समय खत्म हो चुका है, वक्त है कि दुनिया अब काम करें।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कि हमने देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। हमने जल जीवन मिशन की शुरुआत की है। सोलर पैनल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर भारत गंभीर प्रयास कर रहा है।

न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी यहां उनके साथ मंच साझा किया था।

इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लिया। मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी प्रवासी भारतीयों से हर वर्ष पांच ऐसे परिवारों को भारत भेजने का आग्रह किया, जो भारतीय नहीं हैं, ताकि देश में पर्यटन बढ़े।

मोदी ने कहा, ‘‘ क्या आप मेरे लिए कुछ कर सकते हैं? एक छोटा सा निवेदन है। मैं यह विश्वभर में रहने वाले सभी भारतीयों से कह रहा हूं। आप तय कीजिए कि आप हर वर्ष कम से कम पांच गैर भारतीय परिवारों को पर्यटक के तौर पर भारत भेजें।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस संदेश का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं