लाइव न्यूज़ :

राफेल मामले में JCP की मांग को लेकर कांग्रेस का हंगामा, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन पर चर्चा

By भाषा | Updated: December 28, 2018 17:18 IST

Lok Sabha Parliamentary Session updates: लोकसभा में एआईएडीएमके के सांसद पीके श्रीमथि टीचर ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि अब तक महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिल सका है।

Open in App

राफेल मामले में कांग्रेस सदस्यों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग तथा अलग-अलग मुद्दों पर माकपा, अन्नाद्रमुक एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।  प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही कांग्रेस सदस्य राफेल विमान सौदे की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास आ गए । तेदेपा सदस्य भी आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर आसन के निकट पहुंच गए । कुछ देर बाद अन्नाद्रमुक सदस्य भी कावेरी नदी पर बांध का निर्माण रोकने की मांग करते हुए आसन के निकट पहुंच गए।

- लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गया है। - लोकसभा में एआईएडीएमके के सांसद पीके श्रीमथि टीचर ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि अब तक महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिल सका है। 

माकपा के सदस्यों ने भी सरकार से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस सदस्यों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘वी डिमांड जेपीसी’ , ‘प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो’ तथा अन्य नारे लिखे हुए थे।

शोर शराबे के बीच ही अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना तथा बच्चों के लिए छात्रावास से संबंधित प्रश्न लिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पूरक प्रश्न के उत्तर भी दिये । लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन की बैठक चलने देने को कहा, लेकिन हंगामा थमता नहीं देख उन्होंने कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद ही बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलकांग्रेसतीन तलाक़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो