लाइव न्यूज़ :

अदरक की चाय के शौक के कारण चिड़ियाघर में दर्शकों का ध्यान खींच रही नन्ही बंदरिया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:35 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 13 जुलाई बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद, यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में खुले में घूमने वाली छह महीने की बंदरिया इसे गलत साबित कर रही है।

चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक लंगूर प्रजाति की यह नन्ही बंदरिया अदरक वाली चाय की शौकीन है और अपनी इस खासियत के चलते दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "इस बंदरिया को हमने टिया नाम दिया है। वह अदरक की चाय की शौकीन है और चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए बनाए गए फूड जोन में इसकी रोज चुस्कियां लेती है।"

उन्होंने बताया, "दर्शक, खासकर छोटे बच्चे नन्ही बंदरिया को चाय पीते देख खूब खुश होते हैं।"

यादव ने बताया कि इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर देपालपुर क्षेत्र में बंदरिया की मां की करीब छह महीने पहले बिजली के तार से करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया, "उस समय टिया (बंदरिया) की उम्र महज दो-तीन दिन रही होगी। उसकी मां की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया था। वन विभाग ने उसे बेहतर देखभाल के लिए चिड़ियाघर भेज दिया।"

यादव ने बताया कि नन्ही बंदरिया को चिड़ियाघर के अन्य जानवरों की तरह पिंजरे में कैद नहीं किया गया है और वह पूरे चिड़ियाघर में खुले में घूमती रहती है। उन्होंने कहा, "टिया अब हमारे चिड़ियाघर के कुनबे की सदस्य बन चुकी है और मेरा दफ्तर उसका सबसे पसंदीदा ठिकाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?