लाइव न्यूज़ :

मालदा में लीची उत्पादन इस साल रिकॉर्ड 15,000 मीट्रिक टन तक हो सकता है: अधिकारी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:28 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), 10 जून पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में लीची किसान उत्पादन का रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं। यहां मौसम की अनुकूल स्थिति रहने और पर्याप्त बारिश की वजह से इस साल कुल उपज करीब 15,000 मिट्रिक टन तक हो सकती है।

जिला बागवानी विभाग के उप निदेशक कृष्णेंदु नंदन ने कहा कि पिछले साल इस फल का उत्पादन 12,000 मीट्रिक टन रहा था।

उन्होंने बताया कि इस साल लीची की उपज 1,420 हेक्टेयर जमीन पर है, जो कि पिछले साल के 1,380 हेक्टेयर से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बारिश या ओलावृष्टि या कीड़ों के हमले से इस मौसम में फल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

नंदन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम देख रहे हैं कि मालदा में लीची उपज का दायरा हर साल 40-50 हेक्टेयर तक बढ़ रहा है। गर्मी का यह फल ज्यादातर कालियाचक या रतुआ इलाके में होता है। किसानों ने इस फल का उत्पादन शुरू किया और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें इसका बेहतर दाम मिलेगा।’’

हालांकि, किसान इस साल भी कई राज्यों में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के मद्देनजर अच्छा लाभ कमाने को लेकर आशंकित हैं। उन्हें लगता है कि पाबंदियों की वजह से लीची पश्चिम बंगाल के दूसरे हिस्से या फिर बिहार या झारखंड भेजने में दिक्कतें हो सकती हैं।

एक लीची किसान ने बताया कि पिछले साल भी लीची का अच्छा उत्पादन हुआ था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से अच्छे दाम नहीं मिल पाए थे। बड़े कारोबारी उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और परिवहन की भी दिक्कतें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है