लाइव न्यूज़ :

सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे : प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:34 IST

Open in App

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 17 नवंबर कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को महिलाओं से अपने इंसाफ की लड़ाई खुद लड़ने के लिये तैयार होने का आह्वान करते हुए, एक कविता लाइन दोहराई, ''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे।''

प्रियंका ने चित्रकूट में पार्टी द्वारा आयोजित संवाद 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के दौरान महिलाओं से बातचीत में उनसे अपने प्रति होने वाले अन्याय के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान करते हुए कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता ''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे'' का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘‘''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे। कब तक आस लगाओगी तुम बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दु:शासन दरबारों से।''

उन्होंने देश को धर्म और जाति की राजनीति से निकालकर विकास की सियासत की ओर ले जाने के लिये महिलाओं के आगे आने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ''अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकालकर विकास की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे बढ़ना पड़ेगा।''

आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के कांग्रेस के फैसले का जिक्र करते हुए प्रियंका ने इसे महज एक शुरुआत करार दिया और कहा कि एक महिला ही दूसरी महिला का दर्द समझ सकती है। जब एक महिला विधायक बनकर सदन में जाएगी तो वह महिलाओं के लिये उचित नीतियां बनवा सकेगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''राजनीति में करुणा भाव लाने, हिंसा और क्रूरता को खत्म करने के लिये आप अपनी सभी बहनों को समझाइये कि इस बार महिला प्रत्याशियों की मदद करना है, ताकि हम राजनीति, समाज और देश को बदलें।''

उन्होंने कहा कि महिलाएं आंख बंद करके महिला प्रत्याशियों को वोट दें, क्योंकि वे ही महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगी। राजनीति में आपकी भागीदारी अब सुनिश्चित है। कांग्रेस ने महिलाओं को भागीदारी दिलाने की जो पहल की है, उसका अंत नहीं हो सकता। आने वाले समय में दूसरी पार्टियों को भी मजबूरन महिलाओं को भागीदारी देनी पड़ेगी।

कांग्रेस महासचिव ने शाहजहांपुर में गत नौ नवंबर को दौरे पर आये मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताने की कोशिश कर रही आशा स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग का जिक्र करते हुए कहा, ''जब आपका लगातार शोषण हो रहा है, तब आप आपको पीटने वालों से हक मांगेंगे तो वो कभी नहीं मिलेगा। आपको अपने हक के लिये लड़ना पड़ेगा। जो सरकार आपके लिये कुछ नहीं कर रही है तो उसे आगे क्यों बढ़ाना है।''

प्रियंका ने कांग्रेस के चुनावी वादे गिनाते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर 20 लाख नये रोजगार दिये जाएंगे, जिनमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की होगी। 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। लड़कियों को पढ़ने के लिये स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

इससे पहले प्रियंका ने चित्रकूट के ऐतिहासिक भगवान मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा—अर्चना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे