लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति, देरी से चल रहीं ट्रेने, देखें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 26, 2022 10:04 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी के अनुसार, आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई हैहरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई हैदिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली जाने वाली लगभग 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली जाने वाली लगभग 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जी बिजनेस ने सीपीआरओ उत्तर रेलवे के हवाले से बताया कि दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 02569 2:15 घंटे लेट है। बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15127 दो घंटे की देरी से चल रही है। 

इसके अलावा बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 2 घंटे लेट; अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे; राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे; प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है। साथ ही, लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल 2 घंटे लेट; लखनऊ-नई दिल्ली माई 1:45 तक; मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली 2:30 घंटे तक; जबलपुर-निजामुद्दीन 3 घंटे देरी से चल रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों से भीषण ठंड की सूचना मिली है।

आईएमडी ने पंजाब के लिए अगले पांच दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। अगले दो दिनों में पंजाब के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में रविवार से शीत लहर चलेगी, जबकि पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक भीषण शीतलहर का अनुभव हो सकता है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया