लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण दिवस की पूर्वसंध्या पर उत्तराखंड में जारी हुई 1576 संरक्षित पादप प्रजातियों की सूची

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:21 IST

Open in App

देहरादून, चार जून उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को हिमालयी क्षेत्र में स्थानीय तौर पर पाई जाने वाली और आईयूसीएन की लाल सूची में शामिल 'संकटग्रस्त' प्रजातियों समेत राज्य में संरक्षित की गई 1576 पादप प्रजातियों की एक सूची जारी की ।

मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि वार्षिक तौर पर संरक्षित पादप प्रजातियों की सूची जारी करने की परंपरा शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश है । प्रदेश में लगातार दूसरे साल ऐसी सूची जारी की गई है ।

उन्होंने बताया कि हर संरक्षित प्रजाति पर विस्तृत सूचना वाली एक वृहद 268 पृष्ठों की रिपोर्ट में शामिल इस सूची में पूरे पादप जगत में पाई जाने वाली विविधता जैसे पेड़, झाड़ी, शाक सब्जी, घास, आर्किड, बांस, मॉस, लाइकेन, शैवाल, कवक और जलीय प्रजातियों को सम्मिलित किया गया है ।

वन अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उत्तराखंड में संरक्षित पादप प्रजातियों की संख्या 1147 थी जो इस साल बढ़कर 1576 हो गई । इनमें 73 पादप प्रजातियां संकटग्रस्त हैं जिन्हें उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड ने संकटग्रस्त घोषित किया है या वे आइयूसीएन की लाल सूची में शामिल हैं ।

उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में स्थानीय तौर पर पाई जाने वाली तुमरी, डिप्लोमेरिस हिरसुता या स्नो आर्किड, बटरफ्लाई आर्किड, मीठा विष आदि को भी इस सूची में जगह दी गयी है ।

सूची में शामिल 53 प्रजातियां उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्र की स्थानीय हैं जबकि संरक्षित किए गये करीब 500 पादप औषधीय गुणों से भरपूर हैं ।

चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्षों को काटे जाने, वनाग्नि और निर्माण कार्य के चलते चिंताजनक दर से विलुप्त हो रहे पादपों की दृष्टि से यह पहल महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!