लाइव न्यूज़ :

सपा के शासन में सभी भर्तियों के लिए सैफई से सूची आती है: स्वतंत्र देव

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:14 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भ्रष्टाचार के मामले में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बुधवार को यहां आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में सभी भर्तियों के लिए ''सैफई खानदान'' की ओर से सूची आती है और रेट तय रहता है।

यहां पार्टी कार्यालय में जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के बाद सिंह ने संवाददाताओं से दावा किया, “योगी सरकार के अभी तक के कार्यकाल में चार लाख से अधिक नियुक्तियां हुईं हैं जिसमें एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है.. मुख्यमंत्री आवास से कोई सूची नहीं आई।”

उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को बधाई देते हुए कहा, “ मेडिकल के क्षेत्र में पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इससे दलित, शोषित तबके के पिछड़े लोग इसका लाभ पाएंगे।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं किस तरह निचले तबकों तक पहुंचे, इस दिशा में कार्यकर्ताओं को लगाना है। इसके अलावा, बूथ के सत्यापन के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और संगठन के कार्यकर्ता सभी लोग राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos