लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक के बंद कोल्ड स्टोरेज से लाखों रु की शराब बरामद

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:07 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में पुलिस ने समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक मंजू सिंह के बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज पर छापा मार कर 18 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया है और इस बाबत एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह शराब बिहार भेजने की तैयारी थी।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बुधवार को बताया कि मनियर थाने की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मंगलवार रात संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मनियर कस्बे के गंगापुर मुहल्ले में सपा की पूर्व विधायक मंजू सिंह के बंद पड़े कोल्डस्टोरेज पर छापा मारा। इस दौरान कोल्डस्टोरेज परिसर से अरुणाचल प्रदेश में निर्मित 18 लाख रुपये मूल्य की करीब तीन हजार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर संगम यादव को गिरफ्तार किया है। यादव ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसने बलिया निवासी पंचानन यादव और अखिलेश यादव के साथ मिलकर अवैध रूप से निर्मित यह शराब लाकर मंजू सिंह के बन्द कोल्ड स्टोरेज में रखी थी।

इस गोरखधंधे में सपा की पूर्व विधायक मंजू सिंह की भूमिका को लेकर पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस प्रकरण के हर पहलू की जांच कर रही है।

उधर, बांसडीह पुलिस और स्वाट टीम ने एक ट्रक से अवैध रूप से ले जायी जा रही करीब 1000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस अधीक्षक ताडा ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम द्वारा आज तड़के मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर घाघरा नदी घाट के पास से एक ट्रक से अवैध रूप से लायी गयी करीब 1000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान ट्रक पर सवार तीनों अभियुक्त भागने में सफल रहे। बरामद पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जो दरअसल मोटरसाइकिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू