लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव में बांटने के लिए भेजी जा रही थी शराब, तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:33 IST

Open in App

नोएडा, 12 अप्रैल नोएडा में थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार को दुजाना गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक कार में रखी 22 पेटी शराब बरामद की है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पुलिस ने कार में रख कर ले जाई जा रही 22 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

सिंह ने बताया कि कार चला रहे नरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह शराब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस प्रत्याशी ने यह शराब मंगवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं