लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुली रखने पर हरियाणा सरकार की जमकर हुई आलोचना, अब लिया ये फैसला

By सुमित राय | Updated: March 27, 2020 14:10 IST

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'शराब दुकानें खुली रखने के पीछे चिंता थी कि तीन हफ्ते तक ठेके बंद करने के लोग बाद जहरीले और कई बार जानलेवा नकली शराब के शिकार बन सकते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन के नेशनल लॉकडाउन चल रहा है।लॉकडाउन के बावजूद हरियाणा में शराब की दुकानें खुली हुई थी, जिसके बाद सरकार की आलोचना हुई।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन के नेशनल लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा में शराब की दुकानें खुली हुई थी, लेकिन इसको लेकर हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

अब हरियाणा सरकार ने राज्य में शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं, जो गुरुवार रात 12 बचे से लागू हो गया है। अब हरियाणा में भी 14 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इससे पहले दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत पूरे हरियाणा में शराब के ठेके दो दिन से खुले थे।

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सोच ये थी कि हफ्ते तक लोग घर में बंद रहेंगे तो शराब बंद ना की जाए। ये एक व्यावहारिक फैसला था। दुकानें खुली रखने के पीछे चिंता थी कि नियमित तौर पर शराब पीने वाले लोग तीन हफ्ते तक ठेके बंद करने के बाद जहरीले और कई बार जानलेवा नकली शराब के शिकार बन सकते हैं।'

इस बीच हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने स्वास्थ्य संकट के दौरान शराब की दुकानें खुली रखने के लिए भाजपा-जेजेपी शासन की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, 'सरकार ने दवा के बजाय दारू (शराब) को बढ़ावा दे रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

वहीं कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हुड्डा ने भी शराब दुकान खुली रखने पर सवाल उठाया था और कहा था, 'प्रधानमंत्री की लॉकडाउन अपील का पूर्ण पालन करने के बदले हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी सरकार शराब के ठेकों को खोलकर जनता के स्वास्थ्य से खेल रही है।'

बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी तेजी से फैल रहा है और अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 724 पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हरियाणा के पांच जिलों में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं, जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 5.32 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार (24 मार्च) को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने छह पन्नों का एक दिशानिर्देश जारी किया, जिसके मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो