लाइव न्यूज़ :

नोएडा में खुली शराब की दुकानें, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे खरीदने

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:17 IST

Open in App

नोएडा, 11 मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार से शराब की दुकानें खुल गईं। मदिरा की दुकानों के खुलते ही इनके बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई। शराब खरीदने की जल्दबाजी में लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए।

कई स्थानों पर पुलिस ने शराब की दुकानों पर पहुंचकर लोगों से सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया। लॉकडाउन के कारण करीब सप्ताह भर से शराब की दुकाने बंद थी ।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आज सुबह से शराब की दुकाने खुल गईं। जैसे ही शराब के शौकीनों को दुकानों के खुलने का पता चला तो दुकानों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लग गई।

आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि जिले में 231 देसी, 131 बियर तथा 135 अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं।

निर्देशों के तहत सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शराब की सभी दुकानें खुली रहेंगी।

उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों के पास बनी कैंटीन पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि सभी दुकानों पर विक्रेताओं द्वारा मास्क अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा और सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए ही शराब की बिक्री की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?