लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में शराब की दुकानें फिर से खुली, शराब के शौकीनों ने लगायी लंबी कतार

By भाषा | Updated: May 6, 2020 14:26 IST

तेलंगाना सरकार ने चेताया है कि अगर सामाजिक मेल जोल से दूरी का खयाल नहीं रखा जाता है तो शराब दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. 

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना सरकार ने शराब के दामों में 16 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है.तेलंगाना में 22 मार्च से ही शराब की सभी दुकानें बंद हैं जब लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी।

हैदराबाद: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के कारण तेलंगाना में करीब एक महीने से अधिक समय बाद शराब की दुकानें बुधवार को खुलीं और शराब के शौकीन शटर खुलने से पहले ही कतार लगा कर खड़े हो गये थे । कई जगहों पर शराब के दुकानदारों ने अपना व्यवसाय शुरू करने से विशेष प्रार्थना की ।

इस दौरान उन्होंने फूल चढ़ाये, नारियल फोड़े, अगरबत्ती जलायी और 'आरती' भी की। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घोषणा की थी कि प्रदेश के विभिन्न निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित 15 शराब की दुकानों को छोड़ कर राज्य की शेष 2200 से अधिक दुकानें बुधवार को व्यवसाय के लिये खुलेंगी । हालांकि, बार, पब और अन्य ऐसे स्थान जहां शराब परोसी जाती है वे बंद रहेंगे । किसी अप्रिय घटना को रोकने तथा कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अधिकतर दुकानों पर पुलिस बलों को तैनात किया गया है ।

अधिकतर दुकानों के आगे दुकानदारों ने चॉक से गोला बनाया है ​ताकि शराब खरीदते समय ग्राहक सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन कर सकें । कुछ दुकानों पर ग्राहकों ने कतार में स्वयं खड़े रहने की बजाये वहां बनाये गये गोले में अपने चप्पल—जूते, थैलों एवं अन्य सामान रख दिया है शराब के एक खरीददार ने कहा, ''मैं इस दिन का इंतजार कर रहा था और इसकी कीमतें बढ़ने से मुझे बुरा नही लगेगा । इस बार मैं पर्याप्त मात्रा में शराब खरीदूंगा ।''

राज्य सरकार ने शराब की कीमतों में 16 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। तेलंगाना के पड़ोसी राज्यों-आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री शुरू होने के बाद राज्य में इसे खोलने का निर्णय किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?