लाइव न्यूज़ :

असम में लॉकडाउन की वजह से 20 दिनों के बाद खुलीं शराब की दुकानें, लोगों ने लाइन में खड़े रहकर किया बारी का इंतजार

By अनुराग आनंद | Updated: April 14, 2020 05:22 IST

असम की सरकार ने शराब की सभी दुकानें, गोदाम, बॉटलिंग संयंत्रों, डिस्टिलरी और ब्रेवरीज को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रोज खोलने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में लॉकडाउन की वजह से करीब 20 दिनों से शराब की दुकान बंद थी।सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

गुवाहाटी: असम में लॉकडाउन के बीच 20 दिनों बाद जब शराब की दुकानें खुलीं तो लोगों में इसे हासिल करने के लिए धक्का-मुक्की और लड़ाई होने लगी। वहीं कुछ युवतियों ने महिलाओं के लिए अलग कतार की मांग करते हुए हंगामा भी किया। लंबी कतारों में लगे लोगों ने शराब लेने के लिए कई स्थानों पर धैर्य भी दिखाया और अपनी बारी के इंतजार में घंटों कतार में खड़े रहे। दुकानदारों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के बाहर सर्किल या बॉक्स बना रखे थे।

असम की सरकार ने शराब की सभी दुकानें, गोदाम, बॉटलिंग संयंत्रों, डिस्टिलरी और ब्रेवरीज को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रोज खोलने की अनुमति दे दी है ताकि शराब के शौकीन अपनी प्यास बुझा सकें और राज्य सरकार राजस्व प्राप्त कर सके। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था ताकि सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन हो सके।

शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि लॉकडाउन से पहले जो व्यक्ति शराब की एक बोतल खरीदता था उसने फिर से बंद की आशंका के मद्देनजर पांच बोतल खरीदी।

गुवाहाटी में मनोज शर्मा बताते हैं, ‘‘मैं दोपहर दो बजे एक क्वार्टर खरीदने आया था लेकिन मैं जो खरीद सकता था उस ब्रांड का स्टॉक नहीं था। मेरी छोटी नौकरी है इसलिए मैं बड़े ब्रांड की शराब नहीं पी सकता।’’ क्योंझर में कतार में खड़े रॉबिन बोरो ने कहा कि यहां खड़े-खड़े दो घंटे से अधिक समय बीत गए और लगता है अभी कुछ घंटे और लगेंगे।

राज्य की राजधानी में एक इंजीनियरिंग संस्थान के पूर्व प्रोफेसर ने कहा कि वह माइक्रोबेवरी में घर में ही चावल की बीयर बना रहे थे, जिसे उन्होंने अपने तकनीकी कौशल से बनाया है। कतार में खड़ी एक युवती भीड़ और दुकानदार पर खीझ रही थी क्योंकि उसका धैर्य जवाब दे रहा था। उसने महिलाओं के लिए अलग कतार लगाए जाने की मांग की।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया