लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आज से सस्ती होगी शराब, नहीं लगेगा 70 फीसदी कोरोना टैक्स

By भाषा | Updated: June 10, 2020 03:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बुधवार से शराब सस्ती हो जाएगी। आप सरकार का शराब पर से 70 फीसदी विशेष कोरोना शुल्क खत्म करने का फैसला बुधवार से प्रभावी हो जाएगा।

नयी दिल्ली: दिल्ली में बुधवार से शराब सस्ती हो जाएगी। आप सरकार का शराब पर से 70 फीसदी विशेष कोरोना शुल्क खत्म करने का फैसला बुधवार से प्रभावी हो जाएगा। पिछले महीने शराब की अधिकतम खुदरा मूल्य पर विशेष कोरोना शुल्क लगाने का फैसला किया गया था, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण बुरी तरह से प्रभावित सरकार ने अतिरिक्त राजस्व के लिए शुल्क लगाया था। बहरहाल, सरकार ने शराब पर वैट को 20 से बढ़ा कर 25 फीसदी कर दिया है। 

बता दें कि शराब निर्माताओं ने 70 प्रतिशत का विशेष कोरोना शुल्क वापस लेने के दिल्ली सरकार के निर्णय का रविवार को स्वागत किया था। उन्होंने शराब पर मूल्य वर्धित कर (वैट) पांच प्रतिशत बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के कदम को वाजिब बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रविवार को कोविड उपकर वापस लेने का फैसला किया गया।

इसके साथ ही सरकार ने सभी तरह की शराब पर वैट को 20 प्रतिशत से बढ़ा कर 25 प्रतिशत कर दिया। सरकार ने पिछले महीने शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’ लगाया था। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने कहा कि इस कदम से सभी संबंधित पक्षों को लाभ होगा, क्योंकि कर अधिक होने के कारण दिल्ली में शराब की बिक्री कम हो गयी है।

सीआईएबीसी के महानिदेशक विनोद गिरि ने कहा "हम वास्तव में दिल्ली में 70 प्रतिशत उपकर हटाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। हमने बार-बार ध्यान दिलाया था कि इस तरह की वृद्धि के नकारात्मक परिणाम होंगे क्योंकि इससे शराब की बिक्री और सरकार के राजस्व में गिरावट आयेगी।’’

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे