लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन छूट: इस राज्य में कल से होगी शराब की होम डिलीवरी, सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगी दुकानें

By निखिल वर्मा | Updated: May 6, 2020 12:52 IST

पंजाब में कोरोना वायरस के 1451 मामले सामने आए हैं और राज्य में अब तक 25 लोगों की मौत हुई है. 67 फीसदी संक्रमण के मामले महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं के बीच पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश ने शराब के दाम में 75 फीसदी जबकि दिल्ली सरकार ने दामों में 70 फीसदी की बढ़ोत्तरी की हैमुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है.

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के बाद पंजाब सरकार ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला लिया है।अब पंजाब में लोग घर बैठे शराब मंगवा सकेंगे। पंजाब सरकार कल (7 मई) से शराब की होम डिलीवरी करेगी। हालांकि, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शराब की दुकानें भी खुलेंगी। शराब की दुकानें सिर्फ सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक, चार घंटे के लिए खुलेंगी। 

छत्तीसगढ़ में घर पर होगी शराब की आपूर्ति

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने शराब प्रेमियों की सहूलियत और शराब दुकान में भीड़ कम करने के लिए शराब की घर पर ही आपूर्ति के लिए सेवा शुरू की है। शराब के शौकीन अब मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से शराब खरीद सकते हैं। राज्य शासन ने सामाजिक दूरी और कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से घर पर शराब आपूर्ति की अनुमति प्रदान की है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की शराब दुकानें छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन द्वारा संचालित हैं। शराब दुकानों में भीड़ को नियंत्रित करने , सामाजिक और व्यक्तिगत दूरी के पालन को देखते हुए डिलीवरी बॉय के माध्यम से शराब की आपूर्ति की व्यवस्था की शुरुआत की गई है। 

मुंबई में शराब की दुकानें बंद

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में बंद में दी गई छूट को वापस लेने का निर्णय किया है। बीएमसी की ओर से रात जारी एक आदेश के अनुसार केवल किराने और दवा की दुकानों को छह मई से खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने और दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी उसे वापस लिया जाता है।

इस आदेश में बीएमसी ने कहा कि उसे भय है कि कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की इजाजत से मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और खराब हो सकते हैं। इसलिए शहर को दी गई रियायतें वापस ली जाती है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों सहित अनेक गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचने लगे।

हरियाणा में आज से खुली शराब की दुकानें

हरियाणा में लॉकडाउन के कारण मार्च से ही बंद शराब की दुकानें आज दोबारा खुली। प्रशासन सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर पूरे प्रदेश में शराब की खुदरा दुकानों को खोलने का फैसला किया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।  राज्य सरकार ने शराब पर अस्थायी 'कोविड टैक्स' लगाया है। राज्य में शराब की बिक्री के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसपंजाबछत्तीसगढ़महाराष्ट्रमुंबईपंजाब में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है