लाइव न्यूज़ :

शराब पेट्रोल-डीज़ल से भी सस्ती हो गई है: अशोक चव्हाण

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:53 IST

Open in App

नांदेड़, (महाराष्ट्र), 15 जुलाई कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि मंहगाई की स्थिति ऐसी हो गयी है कि देश में शराब पेट्रोल-डीजल से सस्ती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ओल्ड मोंधा क्षेत्र से जिला कलेक्टर कार्यालय तक मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व किया।

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “इससे पहले, हमारी सरकार के दौरान, जब ईंधन की कीमतें एक या दो रुपये बढ़ती थी, तो विपक्षी नेता आंदोलन शुरू कर देते थे। आज वे सत्ता में हैं और ईंधन की प्रति लीटर कीमतें 100 रुपये को पार कर गई हैं और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तीन गुना हो गई हैं।”

उन्होंने कहा कि इससे हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है और परिवहन लागत में इज़ाफा हो रहा है। चव्हाण ने कहा, “भाजपा के शासनकाल में शराब ईंधन से भी सस्ती हो गई है।”

मंत्री ने यह भी कहा कि मराठा, धनगर और ओबीसी समुदायों को आरक्षण देना केंद्र सरकार पर निर्भर है। चव्हाण ने आरोप लगाया, “चूंकि मामला केंद्र सरकार के पास है, इसलिए महाराष्ट्र में भाजपा नेता चुप हैं।” विरोध मार्च के दौरान एक साइकिल रिक्शा पलट गई, जिस पर महापौर अब्दुल सत्तार और उनके समर्थक खड़े थे, लेकिन इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल