लाइव न्यूज़ :

‘नौशेरा का शेर’ ब्रिगेडियर उस्मान की टूटी कब्र को ठीक कराने के लिए आगे आयी सेना

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर सेना 1947-48 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए वरिष्ठ अधिकारी ‘नौशेरा का शेर’ ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की दिल्ली में क्षतिग्रस्त कब्र की मरम्मत करा रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

दक्षिण दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कब्रिस्तान में कब्र को हाल ही में जर्जर स्थिति में पाया गया।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कब्र की बदहाल अवस्था के बारे में जानकर सैन्यकर्मियों और पूर्व कर्मियों को गहरा दुख हुआ। उस्मान देश के नायक थे और केवल सेना के नायक नहीं थे, इसलिए अपने नायक का सम्मान करना हर किसी का फर्ज है। सेना ने उस्मान की कब्र की मरम्मत का काम शुरू कराया और अभी यह काम चल रहा है।’’

एब वेब पोर्टल पर कब्र की स्थिति के बारे में कुछ तस्वीरों के बाद बदहाल स्थिति का पता चला जिसके बाद सेना ने मामले का संज्ञान दिया।

सेना के एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह कब्रिस्तान जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए प्रशासन के पास इस कब्र की देखरेख की जिम्मेदारी है। और अगर वे यह काम नहीं कर सकते तो सेना अपने नायक की कब्र की देखरेख करने में पूरी तरह सक्षम है।’’

सूत्र ने कहा कि शहीद नायक के अवशेष को दिल्ली छावनी वाले इलाके में ले जाने की कोई योजना नहीं है। यह कब्रिस्तान बटला हाउस के पास है जहां कई और नामी लोग चिरनिंद्रा में लीन हैं।

विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधि ने बताया, ‘‘संबंधित कब्र की देखरेख के लिए जिम्मेदार सेना की इकाई ने कब्र की मरम्मत का काम कराने के लिए विश्वविद्यालय से औपचारिक तौर पर अनुमति मांगी थी। उन्हें अनुमति दे दी गयी।’’

कब्र के पास एक पट्टिका में लिखा है कि अधिकारी को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया और अपनी शहादत के पहले शौर्य दिखाने के लिए ‘नौशेरा का शेर’ का खिताब दिया गया। ब्रिगेडियर उस्मान पैराशूट रेजीमेंट से जुड़े हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?