गुजरात में शेर कुएं में गिरा, चार घंटे में रस्सी और पिंजरे की मदद से बचाया गया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:28 IST2020-12-21T21:28:48+5:302020-12-21T21:28:48+5:30

Lion falls in well in Gujarat, rescued with rope and cage in four hours | गुजरात में शेर कुएं में गिरा, चार घंटे में रस्सी और पिंजरे की मदद से बचाया गया

गुजरात में शेर कुएं में गिरा, चार घंटे में रस्सी और पिंजरे की मदद से बचाया गया

जूनागढ़, 21 दिसंबर गुजरात के जूनागढ़ के वन अधिकारियों ने बताया कि 20 फुट गहरे कुएं में गिरे एक शेर को सोमवार को रस्सियों और पिंजरे की मदद से बचाया गया।

वन अधिकारी पी. डी़ चूड़ास्मा ने बताया कि घटना मंगरोल तालुका के खोडाडा गांव की है। शेर संभवत: अपने शिकार कर पीछा करने के दौरान लगभग सूख चुके कुएं में गिर गया।

चूड़ास्मा ने बताया, ‘‘चार घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान शेर को रस्सी से बांधकर उसे खींचा गया और 20 फुट गहरे कुएं में उतारे गए पिंजरे तक उसे ले जाया गया। उसे जीव कल्याण केन्द्र में रखा गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि शेरों का एक झुंड आजकल गिर अभयारण्य से काफी दूरी खोडाडा गांव के आसपास डेरा डाले हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lion falls in well in Gujarat, rescued with rope and cage in four hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे