लाइव न्यूज़ :

गुजरात के अमरेली में वाहन की चपेट में आने से शेर की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:12 IST

Open in App

अमरेली (गुजरात), 22 नवंबर गुजरात के अमरेली जिले में गिर पूर्व वन संभाग के तहत आने वाले क्षेत्र में सोमवार को एक वाहन की चपेट में आने से एक शेर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शेर की उम्र तीन से पांच साल के बीच में है। यहां सावरकुंडला को भावनगर जिले के महुवा से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर नवा गोरकड़ा गांव के पास शेर सुबह में मृत मिला।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डीटी वसावडा ने कहा, ‘‘ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शेर की सड़क दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि हुई है। शेर आज तड़के किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया।’’

अगस्त में अमरेली में एक शेर ट्रेन की चपेट में आ गया था। वहीं मार्च में एक ट्रक की टक्कर से एक अन्य शेर की मौत हुई थी। राज्य वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुजरात में 2019-20 में 313 शेरों की मौत हुई, जिनमें से 23 की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई। जून, 2020 की जनगणना के अनुसार गिर वन क्षेत्र में एशियाई शेरों की संख्या 674 बताई गई जबकि 2015 में यह 523 दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे