लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के इटावा लायन सफारी का शेर कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:56 IST

Open in App

बरेली (उप्र) सात मई हैदराबाद में आठ शेरों के संक्रमित मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित लॉयन सफारी का भी एक शेर कोरोना संक्रमित पाया गया है।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली (आईवीआरआई) में हुई जांच में लायन सफारी का शेर कोरोना संक्रमित मिला है ।

आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ के पी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इटावा के लॉयन सफारी से 14 शेर-शेरनी के 16 नमूने आईवीआरआई के बीएसएल-3 प्रयोगशाला में में जांच के लिये आये थे।

सिंह ने बताया कि गुरुवार को हुई आरटीपीसीआर जांच में एक शेर कोरोना संक्रमित मिला है, वहीं एक अन्य शेर का नमूना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाकी शेरों के नमूने निगेटिव मिले।

संयुक्त निदेशक ने बताया कि दिल्ली से भी एक शेर का नमूना आया था, जिसकी शुक्रवार को जांच की गई और उसका नमूना निगेटिव पाया गया है।

सिंह के मुताबिक इटावा लायन सफारी के एक शेर के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट सफारी प्रबंधन और शासन को भेजी जा रही है।

उन्होंने संभावना जतायी की कि जल्द ही कानपुर समेत अन्य चिड़ियाघर से भी शेर, बाघ और समेत अन्य जंगली जानवरों के नमूने कोरोना जांच के लिए आएंगे।

सूत्रों के अनुसार शेरों में लगातार कोरोना संक्रमण मिलने के बाद चिड़िया घरों में हाई अलर्ट होने की संभावना है। विशेषज्ञ का मानना है कि शेरों के मांद की सफाई करने या भोजन देने वाला कर्मचारी संक्रमित न हो, इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!