लाइव न्यूज़ :

30 जून से पहले आधार कार्ड को पैन कार्ड से करा ले लिंक, नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

By वैशाली कुमारी | Updated: June 19, 2021 17:45 IST

अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से 30 जून तक लिंक नहीं कराया गया तो 1000 रुपये तक का लगेगा जुर्माना। बता दें कि जुर्माने के अलावा आपका पैन कार्ड निष्क्रिय भी हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देSMS से भी करा सकते हैं लिंकअगर 30 जून तक आपने आधार को पैन से लिंक नहीं कराया तो आपको 1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

देश के सभी नागरीकों के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड काफी जरूरी डाक्यूमेंट में से एक है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से लेकर बड़े बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा भी कई अन्य फाइनेंशियल कामों के लिए पैन कार्ड होना जरूरी है। वहीं आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान को दर्शाने में किया जाता है । ऐसे में इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने पैन को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून 2021 तय कर दी है।इसके साथ ही अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से इस तारीख तक लिंक नहीं कराया गया तो भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। 

 ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन लिंक

- सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।- फिर अपने आधार कार्ड में दिया गया नाम, पैन नंबर और आधार नंबर डालें।- आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल दिया होने पर स्क्वायर टिक करें।- फिर कैप्चा कोड एंटर करें।- अब Link Aadhaar बटन पर क्लिक करें।- अब आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

SMS से भी करा सकते हैं लिंक

-SMS से लिंक कराने के लिए आपको अपने फोन पर UIDPAN टाइप करना होगा। - इसके बाद अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें।-फिर 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें।- अब स्टेप 1 में बताया गया मेसेज 567678 या 56161 पर भेज दें।

 1000 रुपये लगेगा जुर्माना

अगर 30 जून तक आपने आधार को पैन से लिंक नहीं कराया तो आपको 1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। बतादें कि यह आयकर कानून 1961 में जोड़े गए धारा 234एच के कारण हुआ है जिसे सरकार ने 23 मार्च को लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2021 के अंतर्गत पास कराया है। आपको बता दें कि जुर्माने के अलावा आपका पैन कार्ड निष्क्रिय भी हो जाएगा।

टॅग्स :भारत सरकारपैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं