लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि के दौरान दिल्ली के मंदिरों में दर्शन की सीमित सुविधाएं

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के कुछ प्रमुख मंदिरों ने श्रद्धालुओं के लिए सीमित दर्शन सुविधाएं प्रदान करने और ई-पास जारी करने का फैसला किया है तो तथा कुछ मंदिर मंगलवार से शुरू हो रहे नौ दिन के पर्व में भक्तों के लिए बंद रहेंगे।

दिल्ली में छतरपुर, कालकाजी और झंडेवालान समेत कुछ देवी मंदिरों में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं।

हालांकि इस वर्ष मंदिरों ने या तो सीमित तरीके से दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने का या कुछ मंदिर प्रबंधनों ने नौ दिन तक बंद रखने का फैसला किया है।

सरकार ने कोरोना वायरस के मौजूदा हालात को देखते हुए पिछले सप्ताह सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी।

इसी क्रम में कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर की वेबसाइट से ई-पास डाउनलोड करना होगा।

मंदिर के एक प्रवक्ता ने कहा कि इससे मंदिर प्रबंधन को भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि श्रद्धालुओं से मंदिर में आने से पहले कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया गया है और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नहीं आने की सलाह दी जा रही है।

झंडेवालान मंदिर इस नवरात्रि में बंद रहेगा।

मंदिर के महासचिव कुलभूषण आहूजा ने कहा कि भक्तों के लिए मंदिर प्रबंधन सोशल मीडिया पर समस्त पूजा-अर्चना विधियों का प्रसारण करेगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह और शाम पूजा की जाएगी और यूट्यूब पेज पर इसका प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह