लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की सीमित उपलब्धता के चलते कोविड केंद्र में मरीजों को भर्ती करने की क्षमता सीमित: आईटीबीपी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 00:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दक्षिणी दिल्ली में एक नवनिर्मित कोविड देखभाल केंद्र का संचालन कर रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने मंगलवार को कहा कि ऑक्सीजन की ‘‘सीमित’’ आपूर्ति के कारण केंद्र में कोरोना वायरस मरीजों को भर्ती करने की क्षमता सीमित है।

इस केंद्र में मंगलवार को केवल 26 मरीज भर्ती किए गए। ऑक्सीजन की सुविधा वाले 500 बिस्तरों की क्षमता वाले इस केंद्र अभी तक कुल 149 मरीज भर्ती हुए हैं।

आईटीबीपी के प्रवक्ता ने मंगलवार देर शाम जारी एक बयान में कहा, ‘‘भर्ती किए गए लगभग सभी मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन की आवश्यकता है। दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध किया गया है ताकि अधिक मरीज भर्ती किए जा सकें।’’

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस केंद्र में मरीजों की भर्ती के लिए जिला निगरानी अधिकारी (डीएसओ) की मंजूरी की जरूरी प्रक्रिया को खत्म करने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है लेकिन कुछ मरीजों को उनकी हालत के मद्देनजर भर्ती करने की अनुमति दे दी गयी।

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के राधा स्वामी ब्यास केंद्र में ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 500 बेड वाले केंद्र में सोमवार को 123 मरीज भर्ती किए गए और मंगलवार को 26 मरीज भर्ती हुए।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (एसपीसीसीसी) की शुरुआत की गयी है। इस केंद्र में अभी केवल ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड हैं और यहां आईसीयू या वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल