लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए चुनावी जीत के जश्न को सीमित किया जाए : देवेगौड़ा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 अप्रैल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के उपाय के तहत चुनावी जीत के जश्न को सीमित करने और उप चुनाव व स्थानीय चुनाव को छह महीने के लिए स्थगित करने का आह्वान किया है।

जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि जनसभाओं को अगले छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को संक्रमण रोकने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ जिन राज्यों में इस महीने चुनाव हुए हैं वहां पर चुनावी जीत के जश्न में कटौती करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। चूंकि, किसी भी राज्य विधानसभा का कार्यकाल मई के बाद समाप्त नहीं हो रहा है, इसलिए सभी उप चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों को छह महीने के लिए स्थगित किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग सुरक्षित चुनाव के लिए नए नियम बना सकता है और साथ-साथ टीकाकरण अभियान की गति भी बढ़ाई जा सकती है।

देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि महामारी को नियंत्रित करने और टीकाकरण विस्तार के लिए उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले सभी सकारात्मक फैसलों और पहलों की वह समर्थन करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि यह समय है जब काम किया जाए और तत्परता से किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रशासन और कोविड-19 प्रबंधन का तुंरत विकेंद्रीकरण करना होगा।

उन्होंने कहा कि राज्यों की राजधानी में राज्य स्तरीय ‘‘वाररूम’’ काफी नहीं है बल्कि यह सभी जिला मुख्यालयों में होना चाहिए।

देवेगौड़ा ने कहा कि मौजूदा ध्यान बड़े शहरों पर है लेकिन गैर शहरी जिलों और तालुका केंद्रों पर बड़ा खतरा है। गांवों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल