लाइव न्यूज़ :

लीलावती ट्रस्ट चोरी मामला: अदालत ने गुजरात सरकार, बनासकांठा पुलिस को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 नवंबर गुजरात उच्च न्यायालय ने 45 करोड़ रुपये की लीलावती ट्रस्ट चोरी मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के अनुरोध वाली लीलावती अस्पताल के एक ट्रस्टी की अर्जी स्वीकार करते हुए राज्य सरकार एवं बनासकांठा पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है।

महाराष्ट्र में मुंबई और बनासकांठा जिले के पालनपुर में अस्पताल संचालित करने वाले लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट के डीफैक्टो ट्रस्टी प्रशांत मेहता ने गुजरात उच्च न्यायालय में एक विशेष आपराधिक अर्जी दायर करके मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है।

याचिका में बनासकांठा पुलिस अधीक्षक, स्थानीय अपराध शाखा और पालनपुर (पूर्व) थाने के निरीक्षकों पर लीलावती ट्रस्ट के गैरकानूनी ट्रस्टियों और हाल ही में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

मेहता ने अपनी याचिका में बनासकांठा पुलिस के झुकाव और मामले में निष्पक्ष जांच करने की क्षमता पर सवाल उठाया है।

बृहस्पतिवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति हेमंत प्रचारक ने मेहता की याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार और बनासकांठा के एसपी को नोटिस जारी करके इसकी सुनवायी की अगली तारीख 25 नवंबर तय की।

इससे पहले अक्टूबर में, मेहता ने उच्च न्यायालय और फिर एक मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि पालनपुर पुलिस चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है।

पालनपुर मजिस्ट्रेट द्वारा 27 अक्टूबर को एक निर्देश दिये जाने के बाद, पालनपुर शहर के ट्रस्ट संचालित लीलावती अस्पताल की एक तिजोरी से 45 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और आभूषण सहित कीमती सामान की कथित चोरी के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मेहता की शिकायत के अनुसार तिजोरी में रखे कीमती सामान की चोरी को अंजाम देने के लिए उनके रिश्तेदारों समेत आरोपी व्यक्तियों ने एकदूसरे के साथ मिलकर साजिश रची।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पालनपुर पूर्व पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 380 , 406 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?