लाइव न्यूज़ :

तृणमूल की तरह हम अन्य राज्यों में जाने पर ममता बनर्जी पर बाहरी का ठप्पा नहीं लगाएंगे:भाजपा नेता

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:34 IST

Open in App

कोलकाता, 30 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने शनिवार को कहा कि उसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश के अन्य राज्यों का दौरा करने से कोई दिक्कत नहीं है, जिस तरह तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने दिल्ली से आने वाले नेताओं पर बाहरी होने का ठप्पा लगाया था। पार्टी ने कहा कि वह बनर्जी के दौरों को लेकर कोई हंगामा खड़ा नहीं करेगी।

भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी गोवा की यात्रा से लौटने के बाद अगर अपने प्रस्तावित दौरे के तहत उत्तर प्रदेश के बनारस जाती हैं तो भाजपा को खुशी होगी क्योंकि बनर्जी वहां जाकर देख पाएंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में कैसे ‘रिवरफ्रंट’ को विकसित किया गया है।

भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, '' हमें याद है कि ममता बनर्जी ने उस समय क्या कहा था, जब दिल्ली और अन्य राज्यों से नेता बंगाल आए थे। उनकी पार्टी ने उन्हें बाहरी करार दिया था लेकिन भाजपा छोटी सोच नहीं रखती। हम मानते हैं कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और उनकी पार्टी के सदस्य अपने प्रयासों के लिए देश भर में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।''

ममता बनर्जी फिलहाल गोवा दौरे पर हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के लिए जमीन तैयार कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'