लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर घटना की तरह राजस्थान में दलित की पिटाई से मौत मामले को स्वत:संज्ञान ले उच्च्तम न्यायालय

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:31 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अक्टूबर राजस्थान में दलित की पीटकर हत्या किये जाने के मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की तरह ही इस मामले का भी उच्चतम न्यायालय अगर स्वतः संज्ञान ले तो बेहतर होगा ।

मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस शासित राजस्थान की ताज़ा घटना में एक दलित की पीट-पीट कर की गई निर्मम हत्या की चर्चा व उसकी निन्दा पूरे देश भर में हुई, किन्तु कांग्रेस का नेतृत्व न केवल खुद चुप ही रहा बल्कि अपने दलित नेताओं के भी बोलने पर पाबन्दी लगाकर उनकी जुबान बंद कर दी है, यह अति-दुःखद व शर्मनाक। जो यह साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी व इनकी सरकारों की नजर में दलितों की न तो पहले कोई अहमियत थी और न ही अब उनके जान-माल व सुरक्षा की कोई खास परवाह है। पंजाब के नए सीएम (मुख्यमंत्री) व गुजरात के इनके नए नेता द्वारा भी दोहरा मापदण्ड अपनाते हुए अभी तक अपनी जुबान बंद रखना कितना उचित?''

बसपा नेता ने कहा, ‘‘यही कारण है कि राजस्थान के इस हत्याकाण्ड के सम्बंध में तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे पीड़ित परिवार को सरकार से न्याय मिलने की संभावना कम ही लगती है। अतः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की तरह ही इस मामले का भी माननीय उच्चतम न्यायालय अगर स्वतः संज्ञान ले तो बेहतर।’’

गौरतलब हैं कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के प्रेमपुरा में सात अक्टूबर को कुछ लोगों ने जगदीश नामक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर लाठियों से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जगदीश की हत्या के बाद शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया था। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया था। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस के अनुसार, हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। इस संबंध 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हनुमानगढ़ जिले में दलित युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग