लाइव न्यूज़ :

अन्य दक्षिणी राज्यों की तरह कर्नाटक भी आगामी चुनाव में राष्ट्रीय दलों को खारिज कर देगा: कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:48 IST

Open in App

चन्नापटना (कर्नाटक), 25 जून जनता दल (सेक्यूलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण भारत के अन्य राज्यों की तरह, कर्नाटक भी 2023 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय दलों को खारिज कर देगा और किसी क्षेत्रीय पार्टी का चुनेगा क्योंकि लोग नहीं चाहते कि यहां का प्रशासन दिल्ली में बैठे आलाकमान द्वारा चलाया जाए।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यपाल वजुभाई वाला और विधानसभाध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को पत्र लिखकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है ताकि कोविड की स्थिति, सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों, प्रशासन में दूसरों के कथित हस्तक्षेप और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सके।

कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "पूरे देश में लोग क्षेत्रीय दलों से आकर्षित हैं। विशेष रूप से दक्षिण भारत में, कर्नाटक को छोड़कर सभी राज्यों में कांग्रेस और भाजपा को खारिज कर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक भी दोनों राष्ट्रीय दलों को खारिज कर देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे हासिल करने के मकसद से, हम (जद एस) लोगों का विश्वास जीतना चाहते हैं और यह ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रशासन आलाकमान (राष्ट्रीय दलों के) द्वारा नहीं चलाया जाए..।’’

कर्नाटक के अलावा अन्य सभी दक्षिण भारतीय राज्यों में भारती जनता पार्टी या कांग्रेस जैसे प्रमुख राष्ट्रीय दलों का शासन नहीं है। केरल में वाम मोर्चे की सरकार है वहीं तमिलनाडु में द्रमुक, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस और तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का शासन है।

विधानसभा के विशेष सत्र की मांग करते हुए कुमारस्वामी ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के "दोहरे मानकों" पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में दो दिनों के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया गया है, लेकिन वहां विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता मांग कर रहे हैं कि इसे बढ़ाया जाए जबकि भाजपा की सरकार कर्नाटक में सत्र नहीं बुला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान