लाइव न्यूज़ :

समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को उप्र चुनाव के लिए हाथ मिलाना चाहिए :शिवपाल यादव

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:45 IST

Open in App

गाजियाबाद(उप्र), 31 अक्टूबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नीत समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना उनकी प्राथमिकता होगी।

वह गाजियाबाद में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे, जहां वह अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के तहत पहुंचे थे।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह द्वारा जारी इसके एक बयान के मुताबिक, शिवपाल ने यह भी कहा कि पिछड़ी जातियों, दलितों और अगड़ी जाति के गरीबों को निजी क्षेत्र में आरक्षण दिया जाना चाहिए।

उन्होंने राज्य और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वे नाम परिवर्तन करने तथा कॉरपोरेट क्षेत्र की मदद करने में व्यस्त हैं।

शिवपाल ने कहा कि सरकार जानबूझ कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का निजीकरण कर रही है जो गरीब वर्ग को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा।

उन्होंने किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सरकार आंदोलनकारी किसानों की मांगें नहीं सुन रही है।

उन्होंने महंगाई का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि ईंधन और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने गरीब और आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए