लाइव न्यूज़ :

अवसंरचना विकास क्षेत्र की तरह ही स्वास्थ्य और शिक्षा में भी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी की जरूरत: गडकरी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 17:33 IST

Open in App

पुणे, 25 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि देश में कम से कम 600 मेडिकल कॉलेज, 50 एम्स जैसे संस्थान और 200 सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की जरूरत है। इसके साथ उन्होंने कहा कि अवसंरचना विकास क्षेत्र की तरह ही स्वास्थ्य और शिक्षा में भी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी की जरूरत है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में कोविड-19 योद्धाओं के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा। गडकरी ने कहा कि सहकारी क्षेत्र को भी चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा, “एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में मैंने उन्हें वेंटिलेटर की कमी की समस्या के बारे में बताया था। उन्होंने मुझसे पूछा कि देश में कितने वेंटिलेटर हैं, इस पर मैंने जवाब दिया कि लगभग ढाई लाख होंगे। लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि जब देश में कोरोना वायरस जनित महामारी फैली थी तब केवल 13,000 वेंटिलेटर थे।” गडकरी ने कहा कि उस समय ऑक्सीजन, बिस्तर और चिकित्सा सुविधाओं की कमी थी लेकिन डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों ने बहुत मदद की। उन्होंने कहा, “मैं उनके कार्य की सराहना करता हूं।”

मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के अलावा सहकारी और निजी क्षेत्रों द्वारा स्थापित चिकित्सा सुविधाओं का योगदान सराहनीय था।

गडकरी ने कहा, “सड़क और अवसंरचना विकास क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के साझा निवेश के मॉडल को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में भी अपनाया जाना चाहिए। देश में कम से कम 600 मेडिकल कॉलेज, 50 एम्स जैसे संस्थान और 200 सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की जरूरत है। सरकार उन सामाजिक संस्थानों को भी सहायता देने के बारे में सोच रही है जो चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं।”

मंत्री ने हर तहसील में कम से कम एक पशु अस्पताल स्थापित करने की जरूरत को भी रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन