लाइव न्यूज़ :

बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी हराया जाएगा भाजपा को : हरियाणा बीकेयू प्रमुख चढूनी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:02 IST

Open in App

अंबाला, छह जून हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को कहा कि ‘‘किसान विरोधी’’ भाजपा को पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी हराया जाएगा, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं।

चढूनी ने दावा किया कि पिछले छह महीने में लोगों में भाजपा के प्रति ‘नफरत’ बढ़ी है क्योंकि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंता का केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार ने समाधान नहीं किया।

अंबाला से दिल्ली के सिंघू बार्डर तक किसानों के मार्च के अगुवाई करने वाले बीकेयू नेता यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कारों, वाहनों एवं दो पहिया वाहनों से बड़ी संख्या में किसान अंबाला शहर के पास शंभू बार्डर के पास पहुंचे।

चढूनी ने कहा, ‘‘ जिस तरह उन्हें पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने से रोका गया, उसी तरह ‘मिशन यूपी’ होगा और भाजपा की हार सुनिश्चित की जाएगी।’’ पिछले महीने संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 292 में से 213 सीटों पर जीत हासिल करके राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी थी।

यद्पि भाजपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल नहीं कर पायी लेकिन उसने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 77 कर ली। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में उसे महज तीन सीटों पर जीत मिली थी।

चढूनी ने दावा किया कि पिछले छह माह में ‘‘आम लोगों में भाजपा के प्रति नफरत और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग का समाधान नहीं करने से पार्टी का ‘‘असंवेदनशील चेहरा सामने आ गया है।’’

उन्होंने कहा कि किसानों ने इस साल के प्रारंभ में पश्चिम बंगाल एवं जिन अन्य राज्यों में चुनाव हुए, वहां महापंचायत की थी और अब ‘मिशन यूपी’ होने जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि रविवार के मार्च में अंबाला से 2500 से 3000 वाहनों ने हिस्सा लिया। किसान नेता ने कहा, ‘‘ यह आंदोलन मजबूत हो रहा है। सरकार यदि सोचती है कि यह आंदोलन कमजोर पड़ गया है तो वह गलतफहमी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए