लाइव न्यूज़ :

आडवाणी-राजनाथ की तरह BJP अध्यक्ष पद छोड़ सरकार में शामिल होंगे अमित शाह!

By निखिल वर्मा | Updated: May 28, 2019 08:42 IST

आडवाणी और राजनाथ सिंह दोनों बीजेपी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद देश के गृह मंत्री बने हैं। केंद्र सरकार में गृह मंत्री का पद नंबर टू का माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सरकार में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश जारी है। राज्यसभा सांसद अमित शाह ने इस चुनाव में गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की है।

लोकसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में बीजेपी को करिश्माई जीत दिलाने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह क्या मोदी सरकार में शामिल होंगे? ये सवाल हर किसी के मन में है। राज्यसभा सांसद अमित शाह ने इस चुनाव में गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। अरुण जेटली के मंत्री पद संभालने की स्थिति में नहीं होने के कारण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सरकार में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश जारी है। वैकल्पिक व्यवस्था होने तक शाह के पार्टी अध्यक्ष पद संभालते रहने की संभावना है।

एक बार और अध्यक्ष बन सकते हैं शाह

2012 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी को दोबारा पार्टी की कमान सौंपने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अध्यक्ष के कार्यकाल से सम्बंधित पार्टी के संविधान में संशोधन किया था. इसके साथ ही बीजेपी का कोई भी सदस्य लगातार दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बन सकता है। बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। 2012 से पहले पार्टी संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष नहीं बन सकता था।

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने पहली बार अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार किया था। उस समय राजनाथ सिंह पार्टी अध्यक्ष थे, उन्हें मोदी सरकार में गृह मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। राजनाथ सिंह के कार्यकाल को अमित शाह ने पूरा किया। इसके बाद जनवरी, 2016 में अमित शाह दूसरी बार बीजेपी के अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल इसी साल जनवरी 2019 में पूरा हो चुका है। हालांकि सितंबर 2018 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संकल्प लिया गया था अमित शाह लोकसभा चुनाव तक पार्टी के अस्थायी अध्यक्ष रहेंगे।

आडवाणी ने भी छोड़ा था पद अध्यक्ष पद

लोकसभा चुनाव 1996 और लोकसभा चुनाव 1998 बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चेहरे और आडवाणी के कुशल नेतृत्व में लड़ा। दोनों बार पार्टी लोकसभा में सबसे बड़े दल के उभरी। 1996 में सिर्फ 13 दिन में ही अटल सरकार गिर गई थी। इसके बाद अटल सरकार की दोबारा वापसी 1998 में हुई। उस समय लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के अध्यक्ष थे। जब लालकृष्ण आडवाणी अटल सरकार में गृह मंत्री बने तो उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ दिया।

बीजेपी अध्यक्ष                      कार्यकालअटल बिहारी वाजपेयी         1980-86लालकृष्ण आडवाणी           1986-91मुरली मनोहर जोशी           1991-93लालकृष्ण आडवाणी          1993-98कुशाभाऊ ठाकरे               1998-00बंगारू लक्ष्मण                  2000-01जना कृष्णमूर्ति                 2001-02वैकेंया नायडू                   2002-04लालकृष्ण आडवाणी        2004-05राजनाथ सिंह                  2005-09नितिन गडकरी               2009-13राजनाथ सिंह                 2013-14अमित शाह                   2014 से लगातार

आडवाणी और राजनाथ सिंह दोनों बीजेपी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद देश के गृह मंत्री बने है। केंद्र सरकार में गृह मंत्री का पद नंबर टू का माना जाता है। अगर स्वास्थ्य कारणों से अरुण जेटली और सुषमा स्वराज मोदी सरकार में शामिल नहीं होते है तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि अमित शाह सरकार में पीएम मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया