लाइव न्यूज़ :

उष्णकटिबंधीय रोगों से निपटने के लिए एकजुटता के तौर पर 30 जनवरी को कुतुब मीनार में रोशनी की जाएगी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दूसरे विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (एनटीडी) दिवस के मौके पर 30 जनवरी को कुतुब मीनार में विशेष रोशनी की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भारत ऐसी बीमारियों से लड़ने में अन्य देशों के साथ एकजुट है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 30 जनवरी को दूसरा विश्व एनटीडी दिवस मनाया जाएगा जिसमें ऐसी बीमारियों को समाप्त करने की वैश्विक समुदाय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा। दुनिया के सबसे अधिक वंचित समुदाय ऐसी बीमारियों से काफी प्रभावित होते हैं।

मंत्रालय ने कहा, "भारत उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों से निपटने के लिए दुनिया के साथ है। उस दिन दुनिया भर के प्रमुख स्थलों के साथ कुतुब मीनार में विशेष रोशनी की जाएगी।’’

विश्व एनटीडी दिवस पर 25 देशों में 50 से अधिक स्थलों पर रोशनी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस