लाइव न्यूज़ :

बिहार में आसमान से फिर से बरसी बिजली: वज्रपात ने ले ली फिर से 7 लोगों की जान, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 72 घंटे ले लिए अलर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2020 19:45 IST

महमदा गांव की घटना उस समय हुई जब गांव में कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम तथा बचाव के लिए सैंपल कलेक्शन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी. बताया जा रहा है कि गांव में करीब डेढ सौ व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में वज्रपात से करीब 7 लोगों की मौत हो गई हैबिहार के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है.

पटना: बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. सूबे में वज्रपात से करीब 7 लोगों की मौत हो गई है. बिहार के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है. राज्य में आज वज्रपात से मरने वालों में 5 लोग सारण और 2 लोग नवादा जिला के रहने वाले हैं. 

बताया जाता है कि सारण जिले जिले मैं वज्रपात के अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलस गई हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सबसे बडी घटना महामदा गांव में सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. गरखा थाना थाना क्षेत्र के महमदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक महिला तथा एक किशोर समेत तीन व्यक्तियों की मौत मंगलवार को दोपहर के समय हो गई. वहीं रामगढ़ा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि मकेर में एक महिला की वज्रपात से मौत की खबर है. जबकि पानापुर में वज्रपात से दो महिलाएं झुलस गई है.

महमदा गांव की घटना उस समय हुई जब गांव में कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम तथा बचाव के लिए सैंपल कलेक्शन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी. बताया जा रहा है कि गांव में करीब डेढ सौ व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया था. लगभग 100 व्यक्तियों का सैंपल का कलेक्शन कर लिया गया था और 50 से लोगों का सैंपल कलेक्शन करना था. इसी बीच तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सैंपल कलेक्शन सेंटर से कुछ ही दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

यहां बता दें कि पिछले सप्‍ताह बिहार में एक ही दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी. बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के सक्रिय रहने से बिहार में अगले दो दिनों तक तेज बारिश होती रहेगी. वर्तमान में राज्य में ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है.

टॅग्स :बिहारमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया