लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान में आसमानी बिजली का कहर, 68 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2021 10:47 IST

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 41 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मध्य प्रदेश में 7 लोगों की जान चली गई। राजस्थान के आमेर किले के पास गिरी बिजली में भी 11 पर्यटकों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली से सबसे अधिक 41 लोगों की मौत की खबर हैये घटनाएं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुईं, मध्य प्रदेश में 7 लोगों की मौतराजस्थान के आमेर किले के पास गिरी बिजली में 11 पर्यटकों की मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रविवार को कई जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली की घटना में कुल 68 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। यहां सोमवार सुबह तक बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 41 जा पहुंची थी। वहीं मध्य प्रदेश में 7 और राजस्थान में 20 लोगों की मौत की खबर है।

राजस्थान में रविवार को 20 लोगों की बिजली गिरने से हुई मौत में कोटा और ढोलपुर जिले से 7 बच्चे शामिल हैं। वहीं राज्य में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है।

उत्तर प्रदेश में 41 लोगों की बिजली गिरने से मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई। यहां बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कानपुर देहात और फतेहपुर में 5-5 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा कौशांबी में भी 4 लोगों की मौत हो गई।

फिरोजाबाद में तीन, उन्नाव सहित हमीरपुर और सोनभद्र में एक-एक लोगों की बिजली गिरने से मौत की सूचना आई है। साथ ही कानपुर नगर में दो और प्रतापगढ़, हरदोई, मिर्जापुर में एक-एक शख्स की जान गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावित इलाकों में सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

राजस्थान में आमेर किले के वॉच टावर पर गिरी बिजली

राजस्थान में बड़ा हादसा जयपुर में आमेर किले के पास हुआ। यहां बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक वॉच टावर पर लोग खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बिजली गिरी तो टावर पर दर्जन भर लोग खड़े थे। इस हादसे के बाद लोग घबराकर नीचे भी कूदने लगे जिससे कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब घटना हुई तो टावर और महल के दीवार के पास करीब 27 लोग मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में बिजली गिरनेसे हुई मौतों पर ट्वीट कर दुख जताया है।

आमेर महल के पास हुई घटना के अलावा राजस्थान में रविवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 9 और लोगों की मौत की खबर है। इसमें से एक-एक मौत बारां और झालावार में हुई। वहीं, कोटा में चार और ढोलपुर जिले में तीन लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई। 

वहीं मध्य प्रदेश में रविवार को हुई बिजली गिरने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। इसमें शियोपुर जिले में दो लोगों की मौत हो हई। ग्वालियर जिले में भी दो लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा शिवपुरी, अनुपपुर और बेतुल जिले में एक-एक शख्स की मौत हुई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशराजस्थानयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों