लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:08 IST

Open in App

जयपुर, 22 जुलाई राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी भाग के कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान भरतपुर के डीग में 9 सेंटीमीटर, अलवर के तिजारा, श्रीगंगानगर के रायसिंगनगर, चूरू के सादुलपुर,जैसलमेर में 5-5 सेंटीमीटर, अलवर के कोटकासिम, भरतपुर के कुम्हेर, जैसलमेर तहसील में 4-4 सेंटीमीटर और अन्य कुछ स्थानों पर तीन सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक टोंक में 4.5 मिलीमीटर जयपुर में 1.4 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में एक मिलीमीटर बारिश और बीकानेर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा, कोटा, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर सहित कई जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है।

विभाग ने बारां, झालावाड़, कोटा, बाड़मेर, जालौर जिलें में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना बताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं