लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:52 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अगस्त उत्तर प्रदेश में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग के बयान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश हुई। उसने बताया कि सीतापुर, कन्नौज, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, लखनऊ, देवरिया और मलिहाबाद (लखनऊ), लखीमपुर खीरी में बारिश हुई।

राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बांदा में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अनुमान लगाया है कि 17 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

विभाग के अनुसार 18 अगस्त और 19 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव