लाइव न्यूज़ :

उप्र में अधिकतर स्थानों पर हल्की से भारी बारिश

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:07 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय होने के बाद अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बुधवार के अपने बुलेटिन में बताया कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़े। इसमें बताया गया कि खीरी, बरेली, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, बहराइच, बांदा, अलीगढ़ और महराजगंज में बारिश हुई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ में और सबसे कम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस मेरठ में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बृहस्पतिवार को राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और चेतावनी दी है कि अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।

बृहस्पतिवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 23 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो