लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हल्की बौछारें, 11 जिलों में पड़े ओले : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:37 IST

Open in App

भोपाल, 13 मार्च मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बौछारें पड़ीं और प्रदेश के 11 जिलों में गरज के साथ ओले गिरे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है।’’

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि सागर में 44.2 मिमी बारिश हुई, जबकि 11 जिलों में गरज-चमक के साथ ओले भी गिरे हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को दिन के अंत तक मौसम ठीक होना शुरू हो गया।

साहा ने बताया कि भोपाल जिले के बैरासिया, नीमच में सिंगोली, मंदसौर के भानपुरा और गांधीसागर, देवास के पिपलरवा और बागली में गरज के साथ ओले गिरे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में शाजापुर, विदिशा, राजगढ़, गुना, सीहोर, हरदा और सागर जिलों के कुछ हिस्सों में भी ओले और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

साहा ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती दबाव से मौसम में यह बदलाव हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू