लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के पांच संभागों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:57 IST

Open in App

भोपाल, 11 मार्च मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि होशंगाबाद जिले में पर्वतीय पर्यटन स्थल पंचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई है। ग्वालियर संभाग के गुना जिले में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।

साहा ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है।

साहा ने कहा कि बृहस्पतिवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.3, 35.5, 34.8 और 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस