लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्से में हल्की बारिश, बर्फबारी का अनुमान

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:03 IST

Open in App

श्रीनगर, दो फरवरी श्रीनगर और पहलगाम को छोड़कर कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मंगलवार को इजाफा हुआ, वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और पहलगाम घाटी में एकमात्र ऐसे स्थान थे, जहां सोमवार रात को पारा सामान्य से नीचे चला गया, जबकि बाकी मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

श्रीनगर में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने कहा कि घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम जबकि दक्षिण में कोकरनाग में शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी, बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए