लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: September 10, 2021 09:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली में शुक्रवार की सुबह उमस रही। यहां न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई और अगले तीन दिनों में और ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

राजधानी में अब तक इस महीने में 243.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सितंबर में होने वाली औसत 129.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले बहुत ज्यादा है। आमतौर पर, महीने के शुरुआती नौ दिनों में केवल 58.3 मिलीमीटर बारिश होती है।

दिल्ली में दो सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 117.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 19 वर्षों में इस महीने में एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा बारिश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह