लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 18 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शाम पांच बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने अथवा हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

शहर में मानसून के आने की सामान्य तारीख 27 जून के 16 दिन बाद मंगलवार को इस मौसम की पहली बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा