दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:42 IST2021-10-15T19:42:07+5:302021-10-15T19:42:07+5:30

Light rain likely in Delhi on Saturday | दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 42 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, कल न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे