दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:19 IST2021-09-30T22:19:50+5:302021-09-30T22:19:50+5:30

Light rain likely in Delhi during next three days | दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बारिश के अभाव में राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि हुई है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार शाम को 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गयी।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी में विलंब के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्यियस के बीच रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi during next three days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे